
सलोनी गौतम को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार
बालिका शिक्षा फाउंडेशन की ओर से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय में 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सलोनी गौतम को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया। सलौनी गौतम ने कहा कि इतने अंक लाने का श्रेय कठिन मेहनत ए माता पिता एवं गुरुजनों को जाता है। वहीं अजमेर रोड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं में 78 से 90 प्रतिशत अंक लानी वाली 20 बालिकाओं को ब्लॉक गार्गी पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनीता लाम्बा, महेंद्र जैन सहित नगर निगम हेरिटेज के क्षेत्रीय वार्ड पार्षद आरिफ खान मौजूद थे। कार्यक्रम में अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित कर बालिकाओं की उज्जवल भविष्य की कामना की।
सीए निहार जंबुसरिया बने आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सीए देवआशीष मित्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
सीए निहार जंबुसरिया को वर्ष 2021-22 के लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है। इस अवधि के लिए सीए देवाशीष मित्रा को उपाध्यक्ष चुना गया है। इनका चयन नई दिल्ली में केंद्रीय परिषद की बैठक में किया गया। सीए निहार जंबुसरिया को वर्ष 2021-22 के लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष थे।
Published on:
17 Feb 2021 11:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
