
मुरलीपुरा स्थित गायत्री चेतना केन्द्र रामेश्वरधाम कॉलोनी में गायत्री महायज्ञ और संस्कार महोत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की कामना के साथ गायत्री एवं महामृत्युंजय मंत्र के यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की। प्रारंभ में वेद माता मां गायत्री और गुरु सत्ता का आह्वान करते हुए पूजन किया गया। इस मौके पर भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्मदिन और पुंसवन संस्कार मनाए गए। यजमानों ने पांच तत्वों का पूजन किया। तरु पूजन के रुप में पौधे का पूजन किया। गायत्री चेतना केंद्र मुरलीपुरा की ओर से संस्कार करवाने वाले यजमानों को पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया गया। अग्नि प्रज्वलन के बाद यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की गई।
व्यास पीठ से महेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में 16 संस्कारों का उल्लेख है। गायत्री परिवार संस्कार संस्कारों को पुनर्जीवित कर रहा है जन्मदिन और विवाह दिवस संस्कार घर-घर में उत्साह और उमंग के साथ मनाए जा रहे हैं। श्रेष्ठ संतान के लिए पुंसवन संस्कार कराने के लिए गर्भवती महिलाओं में भारी उत्साह है। उधर, गायत्री महिला मंडल करधनी की ओर से निवारू लिंक रोड स्थित एक आवासीय कॉलोनी में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान को आहुतियां अर्पित की।
Published on:
18 Mar 2024 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
