3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संस्कृत विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 15 लाख

संस्कृत विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 15 लाख

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

May 12, 2021

संस्कृत विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 15 लाख

संस्कृत विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 15 लाख



जयपुर,12 मई
जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्‍वविद्यालय (Jagadguru Ramanandacharya Rajasthan Sanskrit University) ने कोरोना महामारी संक्रमण को रोकने, वैक्सीनेशन एवं अन्य सुदृढ़ कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 15 लाख रुपए दिए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव उम्मेद सिंह ने बुधवार को 15 लाख रुपए का चेक संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग को उनके आवास पर सौंपा। उम्मेद सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अपने परिसर को कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए पहले ही सहमति जारी कर चुका है। कुलपति डॉ.अनुला मौर्य ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों से मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि देने की अपील की है।

शिविर में 51 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय नर्सेग दिवस’ के अवसर पर केयर्सएटहोम और नीड़ फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर मानसरोवर में कोरोना की सभी गाइड लाइन की पालना करते हुए आयोजित किया। शिविर में 51 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान कर सहयोग किया। केयर्सएटहोम के फाउंडर मधुकर पारीक ने बुधवार को नर्सेज और सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया। वहीं सभी युवाओं से अपील की, कि ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें और कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में नर्सेज एवं सभी मेडिकल टीम का सहयोग प्रदान करें।

Story Loader