जयपुर

Shani Gochar: 30 साल बाद शनिदेव का ‘ग्रह प्रवेश’, अब बदलेगा इन राशियों का भाग्य

Shani Gochar: 30 साल बाद आज न्याय के देवता शनिदेव मकर राशि को छोड़कर स्वराशि कुंभ में प्रवेश किया, अब आने वाले ढाई साल यानी मार्च 2025 तक शनिदेव कुंभ राशि में रहेंगे।

2 min read
Jan 17, 2023
Shani Gochar: 30 साल बाद शनिदेव का 'ग्रह प्रवेश', अब बदलेगा इन राशियों का भाग्य

जयपुर। 30 साल बाद आज न्याय के देवता शनिदेव मकर राशि को छोड़कर स्वराशि कुंभ में प्रवेश किया, अब आने वाले ढाई साल यानी मार्च 2025 तक शनिदेव कुंभ राशि में रहेंगे। इसके साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए ढाई साल तक ढय्या शनि रहेगा। वहीं मकर, कुंभ व मीन राशि वाले जातकों के लिए साढ़े साती रहेगी।

ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि शनि अपनी स्वराशि मकर को छोड़कर आज शाम 6 बजकर 04 मिनट पर दूसरी स्वराशि कुंभ में प्रवेश किया। शनि आने वाले ढाई साल तक कुंभ राशि में विचरण करेंगे। जबकि कर्क और वृश्चिक को ढाई साल तक ढय्या शनि रहेगा। वहीं मकर राशि वालों को मार्च 2025 तक साढ़े साती रहेगी, कुंभ राशि वालों के लिए 5 साल और मीन राशि वालों को साढ़े सात साल शनि की साढ़े साती रहेगी। ढय्या में शनि देव प्रभावित राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक पक्ष को प्रभावित करता है, कारोबार में उतार—चढाव लाता है, स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। मकर, कुंभ व मीन के अलावा कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को तेल दान, छाया पात्र का दान, शिव आराधना के साथ गरीबों को उनी वस्त्रों के दान से फायदा मिलेगा।

किस पर क्या प्रभाव
— मेष, कन्या, धनु राशि के जातकों के लिए शनिदेव लाभदायक रहेंगे।
— मकर, कुंभ व मीन के अलावा कर्क और वृश्चिक 5 राशियों के लिए कम फलदायक होगा, इन राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
— वृष, मिथुन, सिंह व तुला राशि के जातकों के लिए शनिदेव मध्यम फलदायक रहेंगे।

इनकी साढ़ेसाती हुई खत्म
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि इस साल शनि देव एक ही बार राशि बदलेंगे। आज शनिदेव अपनी राशि कुंभ में प्रवेश कर गए है, इससे धनु राशि वालों की साढ़ेसाती खत्म हो गई, मिथुन और तुला राशि के लोगों को ढय्या से राहत मिल गई है।

ढाई साल रहते है एक राशि में शनिदेव
ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव अत्यंत धीमी गति से चलते हैं। शनि ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग ढाई वर्ष का समय लगता है। जब भी शनि ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो कुछ राशियों पर शनि ढय्या और कुछ राशियों पर शनि की साढ़े साती शुरू हो जाती है।

Published on:
17 Jan 2023 07:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर