जयपुरPublished: Mar 26, 2023 09:35:43 am
firoz shaifi
-सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा सत्याग्रह आंदोलन, जयपुर में कलेक्ट्रेट सर्किल में प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में होगा सत्याग्रह आंदोलन
जयपुर। मानहानि मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद कांग्रेस इस मामले को लेकर मोदी सरकार और बीजेपी पर हमलावर है। इस मामले को लेकर आज कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है, वहीं प्रदेश में भी प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी जिलों में आज सत्याग्रह आंदोलन किया जा रहा है।