
नौ मई को सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष पर जाएगी
इस अभियान में रेयानाह के साथ लड़ाकू विमान के पायलट अली-कर्नी फ्लोरिडा, नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन और जॉन शॉफनर बतौर पायलट शामिल होंगे। इस मिशन के जरिए पेगी व्हिटसन आइएसएस के लिए अपनी चौथी अंतरिक्ष यात्रा की उड़ान भरेंगे। ये सभी यात्री स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल के जरिए आइएसएस की यात्रा करेंगे और अंतरिक्ष स्टेशन में 10 दिन बिताएंगे। आइएसएस के लिए अमरीकी अंतरिक्ष कंपनी A&iom Space का यह दूसरा मिशन होगा। यह मिशन 9 रॉकेट और 4 सदस्यीय चालक दल को लेकर जाएगा। इस मिशन में शामिल सऊदी की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री रेयानाह बरनावी एक स्तन कैंसर शोधकर्ता भी रही है।
रेयानाह बरनावी कहती है- यह अंतरिक्ष यात्रा किंगडम के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लक्ष्यों को पूरा करेगी और विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य की खोज को प्राप्त करने में अपना योगदान देगी।
अल-कर्नी कहती है- तथ्य यह है कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले पहले सऊदी अंतरिक्ष यात्रियों के रूप में हमारा मिशन हमारे बुद्धिमान नेतृत्व के समर्थन के बिना संभव नहीं होता।
Published on:
18 Apr 2023, 1:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.