
सावन में शिव के अभिषेक की विशेष तिथि
Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अशोक गहलोत सरकार भगवान की शरण में पहुंच गई है। सावन के महीने में हर सोमवार को सरकार रुद्राभिषेक कराएगी। देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले सभी शिवालय में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा प्रमुख शिव मंदिरों में भी रुद्राभिषेक होगा।
देवस्थान विभाग की मंत्री शकुंतला रावत ने सावन माह की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार अब सभी शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कराया जाएगा। इसके लिए मंदिरों की सूची तैयार की गई है। अभिषेक के लिए विभाग की पूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। अभिषेक पूर शास्त्र के अनुसार और विधि विधान से होगा। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है।
यहां होगा अभिषेक
जयपुर के चांदनी चौक स्थित मंदिर श्री प्रतापेश्वर में सोमवती अमावस्या पर अभिषेक होगा। इसके अलावा श्री रामेश्वर जी मंदिर आमेर, श्री प्रतापेश्वर जी मंदिर चांदनी चौक, श्री रामेश्वर जी मंदिर पुराना घाट, श्री चंद्रेश्वर जी मंदिर सिरहड्योढी बाजार में रुद्राभिषेक कराया जाएगा।
विष्णु के मंदिर में भी पूजा
इसके साथ ही अधिक मास को देखते हुए 12 अगस्त को कमला एकादशी पर भगवान विष्णु के मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना होगी। इस मौके पर भगवान विष्णु मंदिरों में विष्णु सहस्त्रनाम, गोपाल सहस्त्रनाम, पुरुष सूक्त, श्री सूक्त और कनकधारा पाठ किए जाएंगे।
Published on:
09 Jul 2023 07:50 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
