15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्जुन की पूरी हुई आस

विख्यात राम कथा वाचक सन्त मोरारी बापू ने रविवार को मशहूर मूर्तिकार पद्मश्री मरहूम अर्जुन प्रजापति की लोकप्रिय बणी.ठणी के बना सा की प्रतिमा का तिलक नगर स्थित निवास पर अनावरण किया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jan 03, 2022

अर्जुन की पूरी हुई आस

अर्जुन की पूरी हुई आस


बन गए बणी.ठणी के बना सा
कथा वाचक सन्त मोरारी बापू ने किया अनावरण

जयपुर। विख्यात राम कथा वाचक सन्त मोरारी बापू ने रविवार को मशहूर मूर्तिकार पद्मश्री मरहूम अर्जुन प्रजापति की लोकप्रिय बणी.ठणी के बना सा की प्रतिमा का तिलक नगर स्थित निवास पर अनावरण किया। इस मौके पर मूर्तिकार अर्जुन प्रजापति के आॢटस्ट बेटे राजेन्द्र अर्जुन प्रजापति, सुनील अर्जुन प्रजापति और मुकेश अर्जुन प्रजापति भी मौजूद रहे। राजेन्द्र अर्जुन प्रजापति ने बताया कि पिताजी ने तकरीबन तीस साल पहले अर्जुन की बणी.ठणी की आवक्ष मूर्ति बनाई थी। उस वक्त उनके दिलों.दिमाग में बणी.ठणी के बना सा भी बनाने का विचार था। उन्होंने बना सा का स्कैच भी ड्रॉ कर लिया था, लेकिन उनके अरमान पूरे नहीं हो सके। वे पिछले साल ही 2021 में कोरोन से चल बसे। गौरतलब है कि संगमरमर में ढली बणी.ठणी चेहरे पर झीने परदे के कारण ही देश.दुनिया में काफी लोकप्रिय हुई थी, जो आज भी लोकप्रियता की ऊंचाइयों पर बदस्तूर बनी हुई है।
पिता के अधूरे काम और उनके सपने को साकार करने के लिए पूरा परिवार जुट गया। आर्टिस्ट सुनिल अर्जुन प्रजापति ने पिता के बनाए स्कैच की मदद से संगेमरमर में बना सा की दो बाई दो बाई एक के आकार की आवक्ष प्रतिमा बनाई। कला की इस कबूलसूरत उम्दा बानगी प्रतिमा को पूरे राजस्थानी कल्चर के अनुरूप ढाला गया। पिता के निधन के बाद उनके सपने और आस को पूरा करने के जज्बे ने ही बना सा प्रतिमा को अंतिम रूप दिया गया, जिसे संत मोरारी बापू ने खूब सराहा।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग