पं. विश्व मोहन ने इस मौके पर एलबम के संयोजक संपर्क क्रांति परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा, एलबम में भजन को स्वर देने वाले डॉ. प्रकाश छबलानी, सीमा मिश्रा, ज्योति छबलानी, मुक्ता चड्ढा, ममता झा, प्रिया बोथरा, संध्या असवाल, लक्ष्मण वाधवानी, विष्णु वाधवानी, विकी तलवार को बधाई देेते हुए कहा कि भगवान के संकीर्तन, चरित्र गायन और सेवा को जीवंत करता यह भजन एक श्रेष्ठ रचना के रूप में जल्दी ही संगीत प्रेमियों के बीच अपनी पहचान कायम कर लेगा।