
सूरतगढ़।
सिटी पुलिस ने रविवार को राजकीय महाविद्यालय के पीछे बस्ती में वैश्यावृति के अड्डे पर छापामार कर पांच महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में पुलिस दल ने मुखबिर की सूचना पर रविवार शाम करीब पांच बजे वार्ड तीन में राजकीय महाविद्यालय के पीछे बनी बस्ती के एक मकान पर दबिश दी। यहां वैश्यावृति का अनैतिक कार्य चल रहा था।
पुलिस ने वैश्यावृति अड्डे की संचालिका सहित पांच महिलाओं तथा प्रेमपुरा (रंगमहल) निवासी हंसराज कुम्हार (31) को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया है।
... इधर एक और गिरोह का भंडाफोड़
केसरीसिंहपुर (श्री गंगानगर)। नशीला पेय पदार्थ पिला कर लूट की वारदात करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला चरणजीत कौर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने इस गिरोह में शामिल महिला के दो अन्य साथियों को दबोच लिया है।
पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल करते हुए उसने कई सनसनीखेज खुलासे किए है। पकड़ में आए एक सूरतगढ़ में डिग्री कॉलेज में संगीत का व्याख्याता कुलदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह रामगढ़िया निवासी बनवाली (28) है।जबकि दूसरा सतपाल सिंह पुत्र गुरजंट सिंह (30) जटसिख निवासी बुधरवाली हैं। दोनों को कुरेशिया गांव में बस अड्डे पर बाइक पर जाते हुए पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने इनकी बाइक को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस थाना के जांच अधिकारी राम सिंह ने बताया कि शनिवार को गांव कुरेशिया में पकड़ी गई महिला चरनजीत कौर पत्नी बलकार सिंह जटसिख हाल निवासी दुर्गा बिहार गली न.3, गंगानगर ही मुख्य आरोपी है। इसके कब्जे से सोने की बालियां व एक चांदी की पाजेब बरामद की गई है।
पता चला है कि यह औरत बसों , टेक्सी आदि में साथ बैठ जाती व नशीला पदार्थ मिला कोल्डड्रिंक , फ्रूटी आदि पिला कर महिलाओं को बेहोश कर कानों व हाथों से सोने के जेवरात उतार कर ले जाती व अपने साथियों को दे देती थी। इसी तरह की शानिवार को कुरेशिया गांव में हुई वारदात की शिकार महिला परमजीत कौर के पति धर्मपाल ने उसे बस स्टैंड से पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया। इस अवधि में की गई पूछताछ में इसके दो साथियो की जानकारी पुलिस को मिली । पुलिस ने बताया कि उक्त महिला चुराए गए जेवरात सूरतगढ़ निवासी कुलदीप सिंह को दे देती व फिर अगले शिकार के लिए निकल जाती थी ।
Updated on:
12 Mar 2018 07:38 am
Published on:
12 Mar 2018 07:31 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
