6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पा सेंटर में चल रहा था ये गंदा काम, 12 लड़कियाें संग 6 लड़के गिरफ्तार- देखें वीडियो

Noida Spa center Sex Racket case : नोएडा की मिनी सीपी कहे जाने वाले एरिया में पिछले कर्इ सालों से चल रहा था, ये स्पा

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Mar 08, 2018

spa centre

नोएडा।हार्इटेक शहर के मिनी सीपी के नाम से जाने जानी वाले मार्केट में स्पा सेंटर के आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से संदिग्ध हालात में छह लड़कों व 12 लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर स्पा सेंटर के मालिक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-विराट कोहली के बाद ये इंडियन क्रिकेटर देंगे शादी का रिसेप्शन, यहां चल रही तैयारी

स्पा सेंटर में चला रहा था सेक्स रैकेट

सेक्टर-18 के जी ब्लॉक में वेदांता स्पा एंड वेलनेस नाम के इसी स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट ऑपरेट हो रहा था। इस बारे में सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी प्रथम पीयूष सिंह ने पुलिस की टीम के साथ छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही स्पा सेंटर में अफरातफरी मच गई और युवक व युवतियां इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से छह लड़कों और 12 लड़कियों को दबोच लिया। इनमें कई लोग आपत्तिजनक स्थिति में थे। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=IgLglsTYLGg&feature=youtu.be

स्पा सेंटर का संचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार वेदांता स्पा एंड वेलनेस नाम के इसी स्पा सेंटर के मालिक का नाम राजेश वर्मा है जबकि सेंटर का संचालन नताशा करती थी। यह स्पा सेंटर सुबह नौ बजे खुल जाता था। तब से ही ग्राहकों का आना शुरू हो जाता था। यह खेल रात 11 बजे तक चलता रहता था। यहां काम करने वाली लड़कियों को रोजाना पैसे मिलते थे। ये लड़कियां कमीशन पर होती थी। एक ग्राहक से जितना पैसा मिलता था, उसका 25 से 35 प्रतिशत हिस्सा लड़कियों को मिलता था। शेष रकम स्पा मालिक व मेंटनेंस में लगता था। पुलिस लड़कियों के प्रोफाइल के बारे में पता लगा रही है। बताया जाता है कि सुबह से रात तक यहां 100 से अधिक लोग रोजाना आते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरुवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Exclusive:पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में करोड़ों का घोटाला

आसपास के लोगों में यह भी है चर्चा

मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट का पुलिस पर्दाफाश कर भले ही पुलिस अपनी पीठ थपथापा रही है। लेकिन मसाज के नाम पर यहां काफी समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। इस लिए पुलिस भी सवालों के घेरे में है। स्पा सेंटर के आसपास के लोगों को कहना है कि इसके बारे में सेक्टर-18 में सबको पता है। बताया जाता है कि यह सेक्स रैकेट पुलिस के संरक्षण में कई वर्षों से चल रहा था। यहां पुलिसकर्मियों का भी यहां उठना बैठना था। आरोप है कि पुलिस व स्पा सेंटर के मालिक की खटपट के कारण यह छापेमारी हुई है।