जनपद को ओडीएफ घोषित किए जाने के लिए नगर निगम की तरफ से 100 टॉयलेट का निर्माण कराया गया है। इनमें कई जगहों पर एक साथ पांच फ्लश लगाए गए है। एक टॉयलेट के बनने पर चार लाख 75 हजार रुपये खर्च किया गया है। शहर में ये राजनगर, कविनगर, कचहरी, नवयुग मार्केट, लोहियानगर, गांधीनगर समेत ट्रांस हिंडन के अन्य इलाकों में बनाए गए है। इस हिसाब से करीब चार करोड़ 75 लाख रूपये का बजट निगम के हिसाब से लगाया गया है। जबकि इसमें आधी से भी कम कीमत का माल लगा है।