दरअसल थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव चंदसीना निवासी मेहराज व उसके भाई का खतौली में सराफान मोहल्ले में एक पुराना मकान है शिकायतकर्ता मेहराज के अनुसार उस मकान में उनके दादा रहम इलाही के नाम से बिजली का कनेक्शन चल रहा था। उसी मकान में जेनरेटर का केवल भी पड़ा था। जिसे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अवैध घोषित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। जिसमें पीड़ितों द्वारा बिजली विभाग के इस बाबू आनंद कुमार से संपर्क किया गया, तो इसने 70 हज़ार का खर्चा बताते हुए उसे 37 हज़ार रुपये में निपटाने के सौदा कर लिया। जिसमे पीड़ित से आरोपी बाबू ने 15 हज़ार रुपये पहले ले लिए थे। इसके बाद 22 हज़ार रुपये बाद में देने की बात हुई थी।