इस संबंध में पार्टी के जिलाध्यक्ष लख्मी सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा-ग्रेनो शिक्षा समिति के चेयरमैन प्रभात कुमार से मिलकर अपनी मांग रखी और ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि फैसले को वापस नहीं लिया गया तो योगी सरकार के खिलाफ जिले में धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। वहीं सपा के महानगर अध्यक्षा ने कहा कि जिले में चारों स्कूलों का निर्माण एससी, एसटी, आेबीसी आैर जनरल कैटेगिरी में आने वाले गरीब तबकों के बच्चों के लिए किया गया था। जो बड़े प्राइवेट स्कूलों में नहीं पढ़ सकते थे। उन बच्चों को पढ़ाने के लिए इन स्कूलों का निर्माण कराया गया था। ऐसे में इन स्कूलों की फीस में एकाएक वृद्धि करना गलत है। इन स्कूलों की फीस में की गर्इ3 गुणा बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया गया, तो पैरेंट्स के साथ बसपा खड़ी होगी।