13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनूठे अंदाज में नोएडा से गीता कॉलोनी तक की गई ‘नाईट वॉक’
Play video

महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनूठे अंदाज में नोएडा से गीता कॉलोनी तक की गई ‘नाईट वॉक’

उन्होंने इस मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी यात्रा के दौरान लोगों से बातचीत की।
Google source verification

नई दिल्ली। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक अनोखी पहल शुरू की गई। क्रॉस बो माइल्स की संस्थापक सृष्टि बक्शी ने इसके लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,800 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की है। उन्होंने इस मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी यात्रा के दौरान गांवों में लोगों से बातचीत की।

यही नहीं बीते रविवार को सृष्टि ने ‘द न्यू दिल्ली नाइट वॉक’ निकाला। इसके लिए वो ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के गीता कॉलोनी तक चली। इस वॉक में उनका साथ देने के लिए हजारों लोग इंडिया गेट पर इक्कट्ठा हुए। प्रतिभागियों ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े संदेश वाले प्लैककार्ड लिए हुए थे। यहां के बाद जम्मू और कश्मीर में प्रवेश करने से पहले, वो पंजाब और हरियाणा भी जाएंगी।