16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

आणंद. गुजरात के खेड़ा जिले की कपड़वंज तहसील का सुकी गांव सोलर विलेज बन गया है। गांव के 78 घरों में सोलर पैनल लगने से बिजली बिल शून्य हुआ है। इस गांव के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती, खेत मजदूरी और पशुपालन है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rajesh Bhatnagar

•

Updated: 16 Nov 2026, 10:25 PM IST

Suki Village in Kheda District Becomes a 'Solar Village' in Gujarat; Solar Panels Installed in 78 Homes, Electricity Bills Reduced to Zero

खेड़ा जिले की कपड़वंज तहसील के सुकी गांव में लगे सोलर पैनल।

बुरहान पठाण

आणंद. गुजरात के खेड़ा जिले की कपड़वंज तहसील का सुकी गांव सोलर विलेज बन गया है। गांव के 78 घरों में सोलर पैनल लगने से बिजली बिल शून्य हुआ है। इस गांव के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती, खेत मजदूरी और पशुपालन है।
गांव में मुख्य रूप से मक्का, बाजरा, कपास, अरंडी, आलू, शकरकंद, तंबाकू और विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती की जाती है। गांव में प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन, आंगनवाड़ी और दूध डेयरी आदि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
गांव का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1.22 वर्ग किलोमीटर है। गांव की कुल आबादी 710 है और साक्षरता दर 81.82 प्रतिशत है। पुराने समय में व्यापारिक और सैन्य दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा सुकी गांव अब पूरी तरह सौर ऊर्जा पर आधारित गांव बन चुका है।

कुल 77.79 लाख रुपए की लागत में 34.51 लाख रुपए का जनभागीदारी अंशदान

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सुकी गांव के सभी 78 घरों में लगभग 183.37 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाए गए हैं। इस प्रोजेक्ट को कुल 77.79 लाख रुपए की लागत से पूरा किया गया। इसमें 43.27 लाख रुपए की सरकारी सब्सिडी और 34.51 लाख रुपए का जनभागीदारी अंशदान शामिल है।
100 प्रतिशत सौर ऊर्जा आधारित गांव बनने के बाद यहां के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की जरूरत उनके अपने सोलर रूफटॉप सिस्टम से पूरी हो रही है। इसके चलते ग्रामीणों का बिजली बिल शून्य हो गया है। गांव का मंदिर, दूध मंडली और स्ट्रीट लाइट सौर ऊर्जा से संचालित हैं।

बिजली बेचकर ग्रामीणों को हो रहा आर्थिक लाभ

गांव में सोलर सिस्टम लगाने से पहले सभी बिजली उपभोक्ताओं का दो महीने का कुल बिजली बिल लगभग 10,275 यूनिट खपत के आधार पर 64,425 रुपए आता था। सोलर विलेज बनने के बाद सोलर सिस्टम से जरूरत से ज्यादा होने वाली बिजली के अतिरिक्त क्रेडिट यूनिट ग्रिड को बेचकर ग्रामीणों को आर्थिक लाभ भी मिल रहा है।


गांव में नल, बोरवेल और हैंडपंप से पानी की सुविधा

सुकी गांव में पेयजल के लिए नल कनेक्शन, बोरवेल और हैंडपंप की सुविधाएं उपलब्ध हैं। गांव तक आने-जाने के लिए सरकारी एसटी बस सेवा भी संचालित होती है। इसके अलावा गांव से 5 किलोमीटर के दायरे में वाणिज्यिक बैंक की सुविधा भी उपलब्ध है।