वारदात के बाद लोगों ने दिवाकर को तुरंत पास के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और वे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंची पीसीआर में भी लोगों ने तोड़फोड़ करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिसकर्मी वहां से तुरंत चले गए। इसके बाद आला अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी लव कुमार का कहना है की ये दुकान बंद करके घर जा रहे थे। वारदात तीन बदमाशों ने की है। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चलाई होगी। उम्मीद है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, दिवाकर के पिता को काई चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में किसी पुलिसकर्मी की कोई लापरवाही सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।