15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम अचानक पलटा 15 शहरों में बारिश, 35 जिलों में बारिश- ओले गिरने का अलर्ट, जानिए कब तक ऐसे रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलों में बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार की सुबह प्रदेश के कई शहरों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई है। कई शहरों में घने बादल छाए हुए हैं।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो सोर्स पत्रिका

सांकेतिक तस्वीर फोटो सोर्स पत्रिका

यूपी में रविवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और अयोध्या सहित कई शहरों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। गोंडा में में धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 10 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई है।

यूपी में रविवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। कई शहरों में आसमान पर काले बादल छा गए है। मौसम ठंडा हो गया है। गोंडा- लखनऊ में धूलभरी आंधी चली और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बारिश के कारण कई लोग घर से निकलते समय रेनकोट पहने नजर आए।

अगले 48 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना कुछ स्थानों पर ओले गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 35 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि 10 जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होगी। और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

फसलों को नुकसान, पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म शहर रहा

बारिश और तेज हवा का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी पड़ रहा है। कई जगह गेहूं की फसल तेज हवा के कारण झुक गई है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल पकने की अवस्था में है। ऐसे में बारिश और तेज हवा से फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। तेज हवा के कारण कुछ इलाकों में गेहूं की फसल गिर गई। जिससे दाने खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान काफी ज्यादा रहा। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं झांसी में 38.3 डिग्री और उरई में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

19 मार्च को आ रहा एक और पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते 15 और 16 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। वहीं 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा।