
IMD heavy rain alert
IMD Warning: यूपी, दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश की शुरुआत हो गई है। आईएमडी के मुताबिक, पिश्चमी विक्षोभ सक्रिय होने से देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने 16 और 17 मार्च को उत्तर प्रदेश के 42 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही लगभग 20 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है। इसका असर अगले दो दिनों तक रहेगा। इस वजह है पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुध नगर, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद रामपुर, बरेली, बदायूं, संभल, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कई इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।
Updated on:
17 Mar 2026 12:34 pm
Published on:
16 Mar 2026 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
