चोरी की यह वारदात रविवार सुबह करीब 11:30 बजे हुर्इ। इसी समय एक शख्स ने मुंह पर कपड़ा रखकर एटीएम बूथ में एंट्री की। जानकारी के अनुसार जिस वक्त चोर घटना को अंजाम देने एटीएम पहुंचा, उस वक्त इस एटीएम के बाहर नजदीकी गांव बनती खेड़ा के इंडियन ओवरसीज बैंक के मैनेजर भी बैंक के बाहर किसी जानकार से बातचीत कर रहे थे, लेकिन जब बैंक मैनेजर ने एटीएम बूथ में जा रहे। इस शख्स से पूछताछ कि तो चोर ने खुद को इंजीनियर बताते हुए एटीएम में दाखिल होकर शटर गिरा दिया।