शामली. एनकाउंटर में प्रदेश में नबर वन का खिताब पाने वाली शामली पुलिस जिले में नए साल में भी बदमाशों से लोहा ले रही है। अभी 18 घंटों की ही बात की जाए तो पांच बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। पुलिस इन पांचों समेत कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। दरअसल, एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के नेतृत्व में जिले की पुलिस बदमाशों से लगातार लोहा ले रही है। मंगलवार की रात नौ बजे की बात है, जब चौसाना के भोगीमाजरा से श्यामली-श्यामला जाने वाले मार्ग पर पुलिस बदमाशों से जा भिड़ी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसमें दो बदमाश संजू पुत्र महीपाल और भूरा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक सिपाही सुशील कुमार भी घायल हो गए।