नोएडा।विराट कोहली के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हरौला एक्सप्रेस के नाम से मशहूर क्रिकेटर परविंदर अवाना भी शादी का बंधन में बंध चुके है। उनका हाथ दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर संगीता कसाना ने थामा है। संगीता कसाना परिवंदर की जीवनसंगिनी बन गर्इ है। ये सम्बन्ध एक सादगी भरे समारोह में लोनी के भोपुरा गांव में रिश्तेदारों और करीबी मित्रों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस समारोह को मीडिया के कैमरों की नज़रों से दूर रखा गया। लेकिन, 10 मार्च को ग्रेटर नोएडा में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें कैमरे भी होंगे और भारतीय क्रिकेट टीम के वे खिलाड़ी भी शामिल होंगे, जिनके साथ मिलकर परविंदर ने क्रिकेट की ऊंचाई को छुआ।