2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

She News – कैंसर को हरा कर बनीं दूसरों के लिए प्रेरणा

जून 2021 में मुझे पता चला कि मुझे स्तन कैंसर है। जब परिवार को यह बात पता चली तो सभी तनाव में आ गए। उनकी हालत देख कर मंैने तय कर लिया कि मुझे इस बीमारी से लडऩा है, अपने सात साल के बेटे के लिए स्वस्थ रहना है और मैंने यह कर दिखाया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Feb 12, 2024

She News - कैंसर को हरा कर बनीं दूसरों के लिए प्रेरणा

She News - कैंसर को हरा कर बनीं दूसरों के लिए प्रेरणा

जून 2021 में मुझे पता चला कि मुझे स्तन कैंसर है। जब परिवार को यह बात पता चली तो सभी तनाव में आ गए। उनकी हालत देख कर मंैने तय कर लिया कि मुझे इस बीमारी से लडऩा है, अपने सात साल के बेटे के लिए स्वस्थ रहना है और मैंने यह कर दिखाया। यह कहना है कर्नाटक की रीना लोहिया का जो कैंसर सर्वाइवर हैं। रीना बताती हैं कि भगवान पर अटूट विश्वास, आत्मविश्वास और अपनों के सहयोग से उन्होंने कैंसर के खिलाफ लड़ाई शुरू की। खुद को सकारात्मक रखा। पति की नौकरी बेंगलूरु में होने के कारण सर्जरी बेंगलूरु में करवाई लेकिन इसके बाद भी इलाज जारी रहा। फिर इलाज के लिए राजस्थान में जोधपुर एम्स चुना, क्योंकि उनका पूरा परिवार जोधपुर रहता है और ऐसी बीमारी के दौरान यदि परिवार साथ हो तो आप हिम्मत नहीं हारते।

काउंसलिंग भी
रीना कहती हैं कि उन्होंने इस दौरान अपने हर दिन को खुल कर जिया। थैरेपी शुरू हुई लेकिन चेहरे पर शिकन नहीं आई। मुस्कुराते हुए अस्पताल गई और वैसे ही वापिस भी आई। जिससे दूसरे मरीजों को भी प्रेरणा मिलने लगी। वे कहती हैं कि डॉक्टर भी इतनी सकारात्मकता और रिकवरी देख कर अंचभित होते थे और दूसरों को उनका उदाहरण देते थे। उन्होंने कई लोगों की काउंसलिंग भी की।

Story Loader