16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

She News- खुश रहना है आसान -ये तरीके जिंदगी में लाएंगे बहार

जयपुर। आज की व्यस्त लाइफस्टाइल में खुश रहना सभी के लिए चैलेंज है। महिलाएं अक्सर तनाव में रहती हैं। वजह है लगातार एक जैसा रुटीन और काम का तनाव। वास्तविकता तो यही है कि खुश रहने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता रहे हैं महिलाएं कैसे खुश रह सकती हैं। साथ ही अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ को बेहतर कर सकती हैं, क्योंकि महिलाएं खुश रहेंगी, तो ही वे अपने परिवार को खुश रख सकेंगी- जरूरी

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Mar 27, 2024

She News- खुश रहना है आसान -ये तरीके जिंदगी में लाएंगे बहार

She News- खुश रहना है आसान -ये तरीके जिंदगी में लाएंगे बहार

जरूरी बातें
नियमित व्यायाम करें।
मनोरंजन के लिए समय निकालें।
किचन में अपनी फेवरेट डिश बनाने से खुशी मिलती है, तो सप्ताह में एक बार बनाएं।
अपने पैशन और हॉबी के लिए समय निकालें।
शॉपिंग और डेट पर जाने का समय निकालें।
योग और ध्यान करें।
लोगों को माफ करना सीखें।
खुद को स्ट्रॉन्ग बनाएं।
लक्ष्य साधने का प्रयास करें।
पॉजिटिव रहने की कोशिश करें।
लाइफ में जो अच्छा मिला है, उसके लिए शुक्रिया अदा करें।
दूसरों की खामियां निकालना बंद करें। सकारात्मक संवाद को बढ़ावा दें।


अनेक फायदे

खुशी सकारात्मकता को बढ़ावा देती है। तनाव, चिंता और अवसाद को कम करती है।
इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। रक्तचाप कम होता है। दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
रिश्ते बेहतर बनते हैं।
चिड़चिड़ेपन से छुटकारा मिलता है। तनाव दूर होता है।
खुश रहने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।
जो लोग अधिक मुस्कुराते हैं या हंसते हैं वे दुखी रहने वाले लोगों की तुलना में अधिक युवा दिखते हैं।
सकारात्मकता और खुशी आपकी त्वचा पर उम्र बढऩे के सामान्य प्रभावों को कम करने में उपयोगी होती है।
हमेशा खुश रहने वाले लोग हर स्थिति में बेहतर चीजें खोजने की कोशिश करते हैं।
हमेशा खुश रहने वाले लोग छोटी-मोटी गलतियां को दिल से नहीं लगाते हैं।
वह अपने काम को बहुत मन लगाकर करते हैं। वह अपने काम को किसी बड़े उद्देश्य से जोडक़ऱ देखते हैं।

छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना बंद करें। खुश रहने के लिए हर महिला को कम से कम 30 मिनट खुद के शरीर को देने चाहिए। जैसे कि वर्कआउट करें, फिट रहें। लाफ्टर योगा करें। दूसरों की मदद करने से भी हमें खुशी मिलती है। अपनी डाइट पर भी ध्यान दें। अपनी प्राथमिकता तय करें - नीतू गोदारा, लाइफ कोच।


तनाव हर बीमारी की जड़ है और खुशी हर बीमारी का इलाज। अगर आप खुश रहती हैं, तो बीमारियां आपके पास नहीं फटकेंगी। नतीजा इसका असर उनकी सेहत पर पड़ता है। खुश न रहने से डिप्रेशन, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए खुश रहें, पॉजिटिव रहें। --- डॉ.धर्मदीप सिंह, मनोचिकित्सक