
लोगों में जगा रहीं जीवन जीने की उम्मीद उडऩपरी जीजी
उडऩपरी जीजी के नाम से प्रसिद्ध सिरोही की प्रियंका दवे रियल और वर्चुअल जीवन में हर आयु वर्ग के लोगों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। मुंबई में पली बढ़ी प्रियंका ने एयर होस्टेस के रूप में अपने कॅरियर की शुरुआत की और अब कला के विभिन्न क्षेत्रों जैसे योग, एक्टिंग के माध्यम से न केवल अपने लिए बल्कि समाज के लिए भी कार्य कर रही हैं। वे बताती हैं कि मध्यमवर्गीय परिवार से होने के कारण एयर होस्टेस के रूप में काम करना आसान नहीं था। मुंबई में रहने के कारण कई बातें भी सुनने को मिली, लेकिन उन्होंने हमेशा मन की सुनी और आत्मविश्वास के साथ काम किया। प्रियंका अभी राजस्थानी ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रही हैं।
फिर अपनाया योग
प्रियंका एयर होस्टेस और एक्ट्रेस होने के साथ योग प्रशिक्षक भी हैं। उन्होंने ऋषिकेश से योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनके जीवन में कई ऐसे दौर आए जब वे जीने की उम्मीद भी छोड़ चुकी थीं। ऐसे में योग ने उन्हें सहारा दिया। कोरोना के समय योग के फ्री सेशन लेना शुरू किया। अब वह अनाथाश्रम, वृद्धाश्रम जाकर योग के जरिए लोगों की हीलिंग करती हैं। विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों के छोटे-छोटे बच्चों और ऐसे बुजुर्गों को निशुल्क योग सिखाती हैं, जिनके परिवार नहीं हैं। प्रियंका बताती हैं कि पार्टीज और क्लबिंग से दूर योग और गांव की शांति ही असली जीवन है।
जमीनी कार्य करें बच्चे
प्रियंका बताती हैं कि जब उनसे माता-पिता मिलते हैं और कहते हैं कि हमारे बच्चे भी आपकी तरह वीडियो बनाते हैं तो बहुत दुख होता हैं। वे चाहती हैं कि बच्चे उनके जमीनी कार्य से सीखें, समाज सेवा करें। जितना संभव हो बच्चे और युवा अपने समाज के लिए कार्य करें। अपने कॅरियर पर फोकस करें। सोशल मीडिया पर एक उम्र से पहले एक्टिव न हों क्योंकि असल जिंदगी में बहुत ज्यादा मौके हैं, सोशल मीडिया की लाइफ निश्चित है, इसके भरोसे नहीं रह सकते।
Published on:
09 Dec 2023 04:01 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
