
Union Minister Gajendra Singh Shekhawat
जयपुर। संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उनके परिवार पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ दिल्ली में मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं मानहानि के मुकदमे के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत आमने-सामने हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज हो सकती है।
दरअसल कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संजीवनी घोटाले में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उनके परिवार के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका पूरा परिवार ही इस घोटाले में शामिल है। संजीवनी घोटाले में पीड़ितों में 80 फ़ीसदी राजपूत समाज से जुड़े लोग हैं इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी कहा था कि एसओजी की जांच में भी संजीवनी घोटाले में अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों के समान ही गजेंद्र सिंह शेखावत का जुर्म भी प्रमाणित हुआ है।
सीएम गहलोत गजेंद्र सिंह शेखावत को बताया था निकम्मा-नकारा
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीते 2 साल के दौरान गजेंद्र सिंह पर कई बार जुबानी हमले किए थे। ईस्टर्न कैनल परियोजना में रोड़ा अटका आने को लेकर भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गजेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे, कई बार सार्वजनिक मंच पर भी मुख्यमंत्री गहलोत गजेंद्र सिंह शेखावत को निकम्मा और नाकारा कह चुके हैं।
सरकार गिराने की साजिशों के लगाए थे आरोप
यही नहीं, जुलाई 2020 में सचिन पायलट कैंप की बगावत के बाद सरकार पर आए सियासी संकट के दौरान भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर सरकार गिराने की साजिश करने का आरोप लगाए थे। उस दौरान एक ऑडियो भी जमकर वायरल हुआ था जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की आवाज होने का दावा किया गया था। इस मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी छवि खराब करने के आरोप सरकार पर लगाए थे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा पर भी छवि करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था जिसकी जांच अभी भी चल रही है।
यह कहा था केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने
इससे पहले संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी मामले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनीतिक द्वेष में उन पर और उनके परिवार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। वह लगातार उनके खिलाफ भ्रामक बयान दे रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने उनकी माता को भी लक्षित किया है यह सहनशीलता के बाहर है। यह निजी हमला है जिससे उनके और विशेषकर परिवार के मान को गहरी ठेस पहुंची है और इससे पूरे परिवार को मानसिक पीड़ा पहुंची है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार मेरा चरित्र हनन कर रहे हैं।
यह कहा था मुख्यमंत्री गहलोत ने
वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से मानहानि का मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से कराए गए मानहानि केस का स्वागत है, क्योंकि इसी बहाने अब यह कैसे आगे बढ़ेगा और उन लोगों का होगा जिनकी चर्चा कोई नहीं करता। लोगों का पैसा डूब गया अभी ये नेशनल मुद्दा बनेगा। मैं चाहता हूं और प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के पास जाए। केंद्र सरकार पूरे देश में ईडी के छापे डाल रही है लेकिन अफसोस की बात है कि इतना बड़ा घोटाला प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की नॉलेज में नहीं आया।
वीडियो देखेंः- Ashok Gehlot का Maharashtra Politics पर बयान, Sachin Pilot और Gajendra Singh Shekhawat पर भी बोले
Updated on:
05 Mar 2023 01:53 pm
Published on:
05 Mar 2023 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
