25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिमला-मनाली में बर्फबारी, पहुंचने लगे पर्यटक

Weather Update ।। हिमाचल की राजधानी शिमला और पास के मनाली में हुई बर्फबारी से न सिर्फ पहाड़ी राज्य में, बल्कि निचले मैदानी इलाकों के तापमान में भी गिरावट आई है। पर्यटक शिमला और आसपास के स्थानों जैसे कुफरी, मशोबरा और नरकंडा में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anant Kumar Das

•

Updated: 21 Jan 2020, 3:41 PM IST

शिमला-मनाली में बर्फबारी, पहुंचने लगे पर्यटक

शिमला-मनाली में बर्फबारी, पहुंचने लगे पर्यटक

हिमाचल की राजधानी शिमला और पास के मनाली में हुई बर्फबारी से न सिर्फ पहाड़ी राज्य में, बल्कि निचले मैदानी इलाकों के तापमान में भी गिरावट आई है। शिमला में ऊपरी कस्बों में सड़कों पर बर्फ का ढेर होने के कारण सुबह यातायात आंशिक रूप से बाधित हुआ। हालांकि, बर्फबारी से रिसॉर्ट और इसके आसपास के क्षेत्रों का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया। यहां तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मनाली में नौ सेंटीमीटर बर्फबारी हुई और तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। पर्यटक शिमला और आसपास के स्थानों जैसे कुफरी, मशोबरा और नरकंडा में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुलाबा, सोलंग और कोठी में सोमवार शाम से हल्की बर्फबारी हो रही है।

किन्नौर जिले के कल्पा में चार सेंटीमीटर बर्फबारी हुई और न्यूनतम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि डलहौजी में शून्य से 2.3 डिग्री नीचे और धर्मशाला में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां 13.6 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और चंबा जिलों के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में सोमवार शाम से बर्फबारी हो रही है, जबकि मध्य और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम कार्यालय ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बुधवार तक कम हो जाएगा।

-अभी कुछ दिन और तंग करेगी सर्दी
इधर, दिल्ली में घरे कोहरे की वजह से दृश्यता के स्तर में गिरावट देखी गई, वहीं न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की भविष्यवाणी के अनुसार, आज ठंड का प्रभाव अधिक रहेगा। क्षेत्र का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आमतौर पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, आईएमडी ने चेतावनी दी है कि हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण दिल्ली आने वाली ठंडी हवाएं यहां के तापमान में गिरावट ला सकती है।