10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीमद्भागवत कथा प्रारम्भ

चक 13 एसटीबी माणकथेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा गुरुवार से प्रारम्भ हुई। ग्रामीण राकेश सुथार के अनुसार कथावाचक राज राजेश्वरी ने भागवतकथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Jai Narayan Purohit

Feb 04, 2016

चक 13 एसटीबी माणकथेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा गुरुवार से प्रारम्भ हुई। ग्रामीण राकेश सुथार के अनुसार कथावाचक राज राजेश्वरी ने भागवतकथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला। राजेश्वरी ने कहा कि जिस घर में भागवत का वाचन होता है वह घर हर दृष्टि से शुद्ध होता है। उन्होंने काम, क्रोध, लोभ, मोह व अहंकार से बचने की बात कही। इससे पूर्व सुबह कलश यात्रा निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई आयोजनस्थल पहुंची। यजमानों ने मंत्रोचारण के साथ कथा की विधिवत शुरुआत की। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। कथा 10 फरवरी को यज्ञ में आहुतियों व प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न होगी।