
जयपुर। एज्युकेशन ग्रुप के मालिक प्रेम सुराणा की बेटी शुभांगना की डेथ मिस्ट्री सुलझने की जगह उलझती जा रही है। सात दिन पहले जब शुभांगना अपने पीहर में फंदे से लटकी मिली थी तब से लेकर अब तक करीब दो दर्जन लोगों से अशोक नगर पुलिस पूछताछ कर चुकी है। इस पूछताछ में पति-पत्नी में आपसी विवाद, तनाव और अन्य कई बातें सामने आ रही है।
शुभांगना के पीहर पक्ष इसे सुसाइड़ बता रहा है तो पिता इसे हत्या मान रहे हैं। पुलिस इन दोनो पक्षों के बीच फंसी है। फिलहाल सात दिन से पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हाईप्रोफाइल मामला, डीसीपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग अशोक नगर पुलिस के अनुसार शुभांगना के पति राजकुमार से पूछताछ में यह बात सामने आ रही है कि दोनों के बीच कुछ समय से विवाद जरुर था। जिस दिन शुभांगना की बॉडी घर में लटकी मिली उस दिन राजकुमार घर पर नहीं था।
शुभांगना और राजकुमार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी कारण से शुभांगना तनाव में भी और मनोचिकित्सव की सेवाएं भी ले रही थी। शुभांगना के परिजनों और पीहर पक्ष के कई लोगों से पुलिस ने इन सात दिनों में पूछताछ की है। एफएसएल की कुछ रिपोर्ट्स भी पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मामला हाईप्रोफाइल होने के साथ ही संदिग्ध होने के कारण डीसीपी खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शुंभागना के पिता प्रेम सुराणा पुलिस कमिश्नर समेत अन्य पुलिस अफसरों से मिल चुके हैं। उनका आरोप है कि शुभांगना की हत्या की गई है और पुलिस इसे सुसाइड़ केस समझ कर सलटाने की कोशिश कर रही है।
हम अापको बता दें कि शुभांगना 26 अगस्त की सुबह अपने बंगले पर मृत पार्इ गर्इ थी। वकील अनिल शर्मा के मुताबिक राजकुमार जब शुभांगना के साथ रहता था तब उसे काफी टार्चर किया जाता था। कर्इ दिनों तक कमरे में बंद रखा जाता था आैर भोजन नहीं दिया जाता था।
Published on:
4 Sep 2017, 12:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.