कमेटी एसआइ भर्ती परीक्षा में भारी अनियमितता पहले ही मान चुकी है। समाधान के लिए कमेटी ने 4 विकल्पों पर विचार किया, जिसमें परीक्षा दुबारा कराने और उसमें पूर्व में परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों को ही मौका देने, भर्ती को पूरी तरह रद्द करने, एसओजी की पकड़ में आ चुके या संदिग्ध चयनित अभ्यर्थियों को बर्खास्त कर शेष चयनित अभ्यर्थियों को सेवा में बनाए रखने जैसे सुझाव शामिल थे।