
जयपुर
सोशल मीडिया ने एक युवक की जान ले ली। सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद एक युवक ने अपनी जान दे दी। घटना नागौर जिले की है। नागौर में एक युवक ने आज सवेरे फांसी लगाकार सुसाइड़ कर लिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी मौत सोशल मीडिया पर एक विडियो के वायरल होने के बाद हुई है। परिजनों का कहना है कि उसे कुछ लोगों ने इतना पीटा और बेइज्जत किया कि उसने फांसी लगा ली। परिजनों अब उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं जिन्होनें युवक और युवती के साथ पिटाई की और विडियो बनाया। मामले की जांच सदर थाना पुलिस कर रही है। विडियो किस मोबाइल से वायरल हुआ है इसकी जांच की जा रही है।
खेत में बैठे थे युवक-युवती, कुछ लोग पहुंचे मारपीट की और विडियो बनाया
दरअसल सदर थाना क्षेत्र में एक युवक और एक खेत में बैठे थे। इतनी ही देर में कुछ लोग वहां आ गए और दोनो का घेरकर मारपीट शुरु कर दी। मारपीट करने वाले लोगों ने मारपीट और गाली गलौच करने के साथ ही उसका विडियो भी बनाया। मारपीट करने वाले लोगों ने युवक के साथ ही युवती को भी कई थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच कुछ लोगों ने आकर बचाने की कोशिश की लेकिन उसके बाद भी मारपीट करने वाले लोग नहीं थमे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो में एक बुजुर्ग और कुछ युवक मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विडियो सलेऊ और सारणवास गांव के बीच का है। विडियो कब बनाया गया है इसकी जांच की जा रही है।
आज युवक ने लगा ली फांसी
उधर इस विडियो के वायरल होने के बाद आज सवेरे सलेऊ गांव में रहने वाले मनोज नाम के एक युवक ने फंासी लगा ली। आज सवेरे वह अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि एक विडियो के वायरल होने के बाद उसने एेसा कदम उठाया है। शव को जेएलएन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस सुसाइड़ नोट और अन्य दस्तावेजों की तलाश कर रही है। उधर मनोज की मां का कहना है कि विडियो में मारपीट करने वाले लोगों ने ही बेटे की जान ली है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Published on:
12 May 2018 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
