28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती कार में इस लड़की के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखकर आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे

चलती कार में इस लड़की के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखकर आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 11 May 2018, 3:46 PM IST

car

ऑरोरा(कोलाराडो)। यूनाइटेड एस्टेट का कोलाराडो स्थित ऑरोरा शहर इन दिनों खासा चर्चा में है। वजह जानकर आपके भी होंश उड़ जाएंगे। जी हां वैसे तो अपनी जिंदादिली के लिए मशहूर ये शहर चर्चाओं में बना रहता है, लेकिन इस बार इसके चर्चा में बने रहने का कारण काफी अलग है। दरअसल इस शहर में इन दिनों एक वीडियो काफी सुर्खियां बंटोर रहा है और इसकी सुर्खियां बंटोरने का कारण भी काफी रोचक है।

'मोह-मोह के धागे' फेम मोनाली का सनसनी खेज बयान, जानकर आपको भी आ जाएगा गुस्सा
वीडियो पर गौर करें तो मार्क बीसेनसी पेट्रोल डलवानी के लिए कार से उतरे थे। उस वक्त कार ऑन थी। पीछे बैठी शख्स की 11 साल की बेटी कायला, दरवाजा लॉक करके बैठी हुई थी। अचानक एक शख्स कार के अंदर कूदता है और कार को अगवा कर ले जाता है। पिता ने कहा- ''मैं लगातार कार की खिड़की पर मुक्के मार रहा था. मैं बताना चाह रहा था कि मेरी बच्ची कार में पीछे बैठी है। वो अंदर से जोर जोर से चिल्ला रही थी, लेकिन उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था।

फिसली बिप्लब देब की जुबान, टैगोर पर दे डाला गलत बयान

ऑरोरा पुलिस डिपार्टमेंट ने जैसे ही इस सीसीटीवी फुटेज को फेसबुक पर पोस्ट किया है. ये सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पुलिस के मुताबिक ये हादसा 4 मई को हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार का दरवाजा अचानक खुलता है और लड़की बाहर की तरफ गिर जाती है। लड़की ने लाल रंग की स्वेटशर्ट पहनी थी. गिरने के बाद उनके पिता भी दौड़ते हुए अपनी बेटी के पास आ जाते हैं और उसे जोर से गले लगा लेते हैं। मार्क ने कार रोकने की काफी कोशिश की थी लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए थे।

बहरहाल ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खास तौर पर कोलाराडो में इस घटना को लेकर हर तरफ चर्चा भी है...कई मीडिया हाउस अपने चैनलों पर इस घटना को लेकर डिबेट भी कर रहे हैं।