28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : प्राथमिकता के आधार पर चलेगी नहरें

- गंगनहर की नहरों का रेग्यूलेशन तय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 9 May 2018, 8:24 PM IST

canal file photo

canal file photo

श्रीगंगानगर.

सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में बुधवार को रेग्यूलेशन कमेटी की बैठक हुई। इसमें प्राथमिकता के आधार पर नहरों को चलाने पर सहमति बनी। कमेटी समस्यों ने नरमा बिजाई समय को देखते हुए गंगनहर में पानी बढ़ाने की मांग अधिकारियों से की। इस पर अधिशासी अभियता सुरेश सुथार ने बताया कि पानी बढ़ाने को लेकर होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए विभाग के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता पंजाब गए हुए हैं। इसके बाद जलदाय विभाग के कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता वीके जैन ने एच, जीजी और एलएनपी में पीने के पानी मांगा। पीने का पानी उक्त नहरों में देने पर मौजूदा पानी में प्राथमिकता के आधार पर दूसरी नहरों को पानी देना संभव नहीं था ऐसे में उनको मना कर दिया गया। इस पर जैन ने भी सहमति जता दी।

वहीं बैठक में नहरों को एक सप्ताह के लिए पानी वितरण किया गया। इसके तहत एमएलए, करणीजी, समेजा, केके, रिड़मलसर, एचएच, एमके, बाइफ्रकेशन, बीबी, एचडब्ल्यूएल और एनडब्ल्यूएल को चलाने पर सहमति बनी। इनमें से एमएलए के आठ दिन पूरे होने पर इसे बुधवार रात को बंद करने पर सहमति बनी बाकी नहरें 16 मई तक चलेंगी। इतना ही पानी चलता रहा तो एच, जेड और जीजी नहरों को 16 मई को पानी मिलेगा वहीं पानी बढऩे पर ये नहरें प्राथमिकता के आधार पर पहले चल जाएगी। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश सुथार, सहायक अभियंता हिमांशु के अलावा नहर अध्यक्ष अमतेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, परमिंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह, टेक सिंह, जसवंत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग