28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मोह-मोह के धागे’ फेम मोनाली का सनसनी खेज बयान, जानकर आपको भी आ जाएगा गुस्सा

विवादित बयान देकर गायिका मोनाली ठाकुर बंटोर रही हैं सुर्खियां। एक इंटरव्यू में भारतीयों को बताया जानवरों से बदतर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 11 May 2018, 9:28 AM IST

monali

नई दिल्ली। अपनी शानदार गायकी से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली मोह मोह के धागे फेम मोनाली ठाकुर ने एक विवादित बयान दे डाला है। जी हां अपने इस बयान से मोनाली न सिर्फ उन लाखों फैन्स को निराश किया है बल्कि करोड़ भारतीयों का दिल भी दुखाया है। दरअसल एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू देते वक्त मोनाली ने भारतीयों की तुलना जानवरों से कर डाली। विदेशों में भारत की छवि पर बोलते हुए मोनाली ने कहा कि दूसरे देश के लोग भारत को रहने लायक जगह नहीं मानते। मोनाली ने कहा, 'मैं ट्रैवल करती रहती हूं, ऐसे में मुझे काफी शर्मिंदगी भी महसूस होती है।

हम अपने देश को अपमानित कर रहे हैं

मोनाली ने कहा, दूसरे देश के लोग भारत को रहने लायक जगह नहीं मानते हैं। ये सुनकर काफी दुख होता है, हमारा देश इतना खूबसूरत है, यहां इतनी सभ्यताएं हैं, लेकिन हम इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। मोनाली ने कहा, हम अपने देश और विरासत को अपमानित कर रहे हैं। कहने को हम सब एडवांस हो रहे हैं, लेकिन कहां हो रहे हैं। जंगलीपन जानवरों का नेचर होता है, लेकिन हम तो जानवरों से भी बदतर हैं हमारा कोई नेचर ही नहीं है।

जस्टिस के एम जोसेफ मामला: कोलेजियम की बैठक आज, सरकार को दोबारा भेजी जा सकती है सिफारिश

विवादित बयान से फैन्स में निराशा

सुरीली आवाज की धनी मोनाली ठाकुर के इस बयान ने करोड़ों भारतीयों को तो नाराज किया ही है साथ ही विदेशों में देश के लोगों की इस तरह की छवि को लेकर उन्होंने एक नई बहस को भी छेड़ दिया है।

नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं मोनाली

आपको बता दें कि मोनाली ठाकुर फिल्म जोर लगा के हइशा के मशहूर गीत मोह मोह के धागे से चर्चा में आईं थी, इस गीत के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा वे टीवी शो पर बतौर जज भी नजर आती हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग