11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मद्रास विश्वविद्यालय में शुरू होंगे समाजशास्त्र के चार नए डिप्लोमा पाठ्यक्रम

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 11, 2026

Rajasthan

चेन्नई. मद्रास विश्वविद्यालय ने अपनी इंस्टीट्यूट ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए समाजशास्त्र में चार नए डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। ये पाठ्यक्रम 2027-28 शैक्षणिक वर्ष से लागू होंगे, बशर्ते इनको विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद और सीनेट से मंजूरी मिले और यूजीसी-डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। नए प्रस्तावित पाठ्यक्रमों में शामिल हैं: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समाजशास्त्र डिप्लोमा कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वचालन का समाजशास्त्र परिवार, स्वास्थ्य और परामर्श का समाजशास्त्र योजना और सतत विकास का समाजशास्त्र इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को समाजशास्त्र के विभिन्न आयामों से जोड़ना है।
आइडीई विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत
प्रतियोगी परीक्षाओं वाला पाठ्यक्रम छात्रों को परीक्षा की तैयारी में समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण प्रदान करेगा। वहीं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वचालन पाठ्यक्रम तकनीकी बदलावों के सामाजिक प्रभावों पर केंद्रित होगा। परिवार, स्वास्थ्य और परामर्श पाठ्यक्रम सामाजिक दृष्टिकोण से परिवार और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को समझाएगा। चौथा पाठ्यक्रम योजना, विकास और सततता के सामाजिक पहलुओं पर ध्यान देगा। विश्वविद्यालय के सिंडिकेट ने समाजशास्त्र बोर्ड ऑफ स्टडीज, आइडीई की सिफारिशों के आधार पर प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब इसे अकादमिक परिषद और सीनेट के सामने रखा जाएगा। आइडीई विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत है। हर साल 30,000 से अधिक छात्र इसमें दाखिला लेते हैं और इससे विश्वविद्यालय को लगभग 60 करोड़ रुपए की आय होती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग