जयपुर

बेटे ने किया बलात्कार, मां ने लड़की को धमकाया…और फिर 10 मंजिल से कूद गई छात्रा

कोटा की बहुमंजिला इमारत से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्रा ने खुदकुशी की थी। छात्रा के पिता ने मल्टीस्टोरी में रहने वाले एक नाबालिग के खिलाफ पुत्री से बलात्कार करने व मां के खिलाफ धमकाकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

2 min read
Feb 11, 2023
building

कोटा की बहुमंजिला इमारत से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्रा ने खुदकुशी की थी। छात्रा के पिता ने मल्टीस्टोरी में रहने वाले एक नाबालिग के खिलाफ पुत्री से बलात्कार करने व मां के खिलाफ धमकाकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि 8 फरवरी की शाम घटना हुई थी। छात्रा के पिता शुक्रवार को कोटा पहुंचे और रिपोर्ट दी। पुलिस ने धारा 376, 306 व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी की मां को भी आरोपी बनाया गया है।

मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बहन के साथ घटना के एक दिन पहले बलात्कार किया। उसके बाद लडक़े व उसकी मां ने बहन को धमकाया था तथा आत्महत्या के लिए उकसाया। सुसाइड करने से पहले उसकी बहन ने बड़ी बहन को बताया था कि 7 फरवरी की रात लडक़ा उसे इमारत के 10वें माले पर ले गया था। वहां उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए।

इसके बाद लड़के व उसकी मां के साथ उसकी बहन का झगड़ा हुआ था। इसका पता इमारत के मैनेजर को चला तो वह गार्ड के साथ 10वें माले पर गया था और मामला शांत कराया था। बाद में महिला, उसका पुत्र और बहन का महिला के घर पर भी झगड़ा हुआ था। महिला ने उसकी दोनों बहन को किसी को कुछ नहीं बताने के लिए धमकाया था।

घटना के दो घंटे पहले भी धमकाकर गए मां-बेटे
भाई ने आरोप लगाया कि 8 फरवरी की शाम 5 बजे करीब महिला व उसका पुत्र फ्लैट में आए थे। तब भी उसकी दोनों बहनों को धमकाया था। महिला ने उसकी बहन से कहा था कि उसके पास फोटो हैं। दोनों बहनें डर गई और रोने लगी। बाद में शाम 7 बजे बहन ने बालकनी से कूदकर खुदकुशी कर ली।

Published on:
11 Feb 2023 08:50 am
Also Read
View All

अगली खबर