7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भक्ति और आराधना के साथ आज से शुरू होगा सिद्धचक्र महामंडल विधान

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 21, 2026

Rajasthan

उत्साह और श्रद्धा का माहौल
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
निवाई. सकल दिगम्बर जैन समाज निवाई के तत्वावधान में आचार्य सुंदर सागर महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में मंगलवार से 28 जुलाई तक श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में आठ दिवसीय भव्य सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन होगा। इस धार्मिक महोत्सव को लेकर समाज में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चातुर्मास समिति के प्रवक्ता सुनील भाणजा एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 6 बजे भगवान जिनेन्द्रदेव के मंगल अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। इसके बाद श्रद्धालु मंत्रोच्चार एवं भक्तिमय माहौल के बीच सिद्धचक्र महामंडल विधान में शामिल होकर नवपदों की आराधना करेंगे। सोमवार को धर्मसभा में आचार्य सुंदर सागर महाराज ने कहा कि सिद्धचक्र महामंडल विधान जैन धर्म का अत्यंत प्राचीन, दिव्य और प्रभावशाली अनुष्ठान है। यह केवल पूजा-विधान नहीं, बल्कि आत्मा को शुद्ध कर मोक्षमार्ग की ओर अग्रसर करने वाली अध्यात्मिक साधना है। उन्होंने कहा कि इस विधान में अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय, साधु तथा सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चारित्र और तप रूपी नवपदों की आराधना की जाती है। नवपदों की उपासना मनुष्य के भीतर संयम, करुणा, क्षमा, त्याग और आत्मविश्वास जैसे श्रेष्ठ गुणों का विकास करती है।