2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के डूबे 5.83 लाख करोड़

मुंबई। कोरोना वायरस ( Corona virus ) कोविड-19 ( Kovid-19 ) के मद्देनजर लॉकडाउन ( lockdown ) बढ़ाये जाने से घरेलू शेयर बाजारों ( domestic stock markets ) में सोमवार को कोहराम मच गया और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ( Sensex ) करीब दो हजार अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 550 अंक से अधिक लुढ़क गया। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों ( negative signals ) का असर भी बाजार पर देखा गया। शुक्रवार को जहां घरेलू शेयर बाजार बंद थे, वहीं अमेरिकी शेयर बाजार ( US stock market ) गिरावट मे

2 min read
Google source verification
शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के डूबे 5.83 लाख करोड़

शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के डूबे 5.83 लाख करोड़

लॉकडाउन दो सप्ताह और बढ़ाये जाने की सरकार की घोषणा के बाद सेंसेक्स सोमवार को 2002.27 अंक यानी 5.94 प्रतिशत लुढ़ककर 31,715.35 अंक पर और निफ्टी 566.40 अंक यानी 5.74 प्रतिशत टूटकर 9293.50 अंक पर बंद हुआ। यह गत 23 मार्च के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। देश के 75 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा के बाद 23 मार्च को सेंसेक्स 13 फीसदी और निफ्टी 11 फीसदी से अधिक टूटा था। मझौली और छोटी कंपनियों पर अपेक्षाकृत कम दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 4.25 प्रतिशत की गिरावट में 11,502.59 अंक पर और स्मॉलकैप 3.14 प्रतिशत फिसलकर 10,753.58 अंक पर आ गया।

निवेशकों के डूबे 5.83 लाख करोड़
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को करीब छह फीसदी की गिरावट से निवेशकों को 5.83 लाख करोड़ रुपए की चपत लगी है। बीएसई का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले कारोबारी दिवस की समाप्ति पर 1,29,41,620.82 करोड़ रुपए रहा था। सोमवार को सेंसेक्स के 2002 अंक लुढ़कने से बाजार पूंजीकरण घटकर 1,23,58,924.89 करोड़ रुपए रह गया, जो एक सप्ताह का निचला स्तर है। इस प्रकार निवेशकों को 5,82,695.93 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन दो सप्ताह और बढ़ाये जाने की सरकार की घोषणा के बाद सेंसेक्स आज 2002.27 अंक यानी 5.94 प्रतिशत लुढ़ककर 31,715.35 अंक पर और निफ्टी 566.40 अंक यानी 5.74 प्रतिशत टूटकर 9,293.50 अंक पर बंद हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सन फार्मा, सिप्ला और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, वेदांता लिमिटेड, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

रिलायंस के शेयर में गिरावट
अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉम्र्स में 1.15 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली है। इसके बाद रिलांयस के शेयर में गिरावट देखी गई। 1440 के स्तर पर खुलने के बाद यह 2.11 फीसदी गिरकर 1435 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1466 पर बंद हुआ था। जियो प्लेटफॉम्र्स में सिल्वर लेक 5655.75 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस निवेश से जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 4.90 लाख करोड़ रुपए और एंटरप्राइज वैल्यू 5.15 लाख करोड़ हो गई है।

डॉलर के मुकाबले रुपए में 64 पैसे की गिरावट
विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के कारण सोमवार को रुपया प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार 64 पैसे गिरकर 75.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली तथा अमेरिकी डॉलर की मजबूती रुपए की गिरावट के प्रमुख कारण रहे। इसके अलावा, देश में कोरोनो वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों का भी रुपए पर प्रतिकूल असर हुआ। रुपया गिरावट के साथ 75.70 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें और गिरावट आई। यह अंतत: प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर 64 पैसे गिरकर 75.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रुपया 75.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Story Loader