3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना काल में रद्द किए थे इस मंडल के 108 ट्रेनों के ठहराव, अब तीन साल बाद हो रहे बहाल… पर 18 ही

कोरोना काल में कम यात्रीभार का हवाला देकर देशभर में सैकड़ों ट्रेनों के ठहराव रद्द कर दिए गए थे। जोधपुर मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर भी कोराना काल में कम यात्रीभार का हवाला देकर 108 ट्रेनों के ठहराव रद्द किए गए थे, जिसमें से अब कुछ ट्रेनों के ठहराव पुन: शुरू होने वाले है। इसको लेकर जनप्रतिनिधि लगातार रेलमंत्री से आग्रह करते आ रहे थे। इसी क्रम में जल्द ही मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर जन प्रतिनिधियों की मांग पर 18 ट्रेनों के ठहराव शुरू होने वाले हैं।

2 min read
Google source verification
कोरोना काल में रद्द किए थे इस मंडल के 108 ट्रेनों के ठहराव, अब तीन साल बाद हो रहे बहाल... पर 18 ही

कोरोना काल में रद्द किए थे इस मंडल के 108 ट्रेनों के ठहराव, अब तीन साल बाद हो रहे बहाल... पर 18 ही

जयपुर। कोरोना काल में कम यात्रीभार का हवाला देकर देशभर में सैकड़ों ट्रेनों के ठहराव रद्द कर दिए गए थे। जोधपुर मण्डल (Jodhpur Circle) के विभिन्न स्टेशनों पर भी कोराना काल में कम यात्रीभार का हवाला देकर 108 ट्रेनों के ठहराव रद्द किए गए थे, जिसमें से अब कुछ ट्रेनों के ठहराव पुन: शुरू होने वाले है। इसको लेकर जनप्रतिनिधि लगातार रेलमंत्री से आग्रह करते आ रहे थे। इसी क्रम में जल्द ही मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर जन प्रतिनिधियों की मांग पर 18 ट्रेनों के ठहराव शुरू होने वाले हैं।

इनमें कोराना काल में बंद हुई ट्रेनें भी शामिल है व कुछ नए ठहराव भी दिए गए है। इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए दी है । उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय जयपुर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, जोन के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव शुरू होंगे, इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

मण्डल के इन स्टेशनों पर शुरू होंगे ठहराव

जोधपुर मंडल (Jodhpur Circle) पर मेडता रोड, डेगाना, जालसू, समदड़ी, मोदरान,पाली में एक-एक ट्रेन का ठहराव तो कुचामन सिटी, देशनोक, गोटन में दो-दो व लूनी, मारवाड़ लोहावट में तीन-तीन ट्रेनों के ठहराव जल्दी ही शुरू होंगे।

इन ट्रेनों के ठहराव होंगे शुरू

मण्डल से 108 ठहराव हुए थे वापस

आरटीआइ कार्यकर्ता दीनदयाल बंग की ओर से आरटीआइ से प्राप्त जानकारी अनुसार कोराना काल के दौरान मार्च 2020 के बाद जोधपुर मण्डल में 108 ट्रेनों के ठहराव वापस लिए गए थे। इनमें मण्डल के अन्तर्गत जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से आने वाले स्टेशनों में से सर्वाधिक 43 ठहराव वापस लिए थे। वहीं नागौर लोकसभा क्षेत्र से 20, राजसमंद से 14, बाडमेर से 11, पाली, बनासकांठा, बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से 6-6 व जालोर लोकसभा क्षेत्र से 2 ट्रेनों के ठहराव वापस लिए गए थे। वहीं मंडल में कोरोना काल के बाद छह ट्रेनों के ठहराव दिए गए।

Story Loader