24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रा तेनमोई को मिले चार स्वर्ण पदक

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 24, 2026

Rajasthan

वेलूर. अड़कम्बारै स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को 16वां दीक्षांत समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर पीएस लीला एलेक्स ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने चिकित्सकों को धरती पर भगवान का दूसरा रूप बताते हुए कहा वे हर समय मरीजों की जान बचाने में लगे रहते हैं। उन्होंने सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए डॉक्टरों के योगदान की सराहना की।
325 छात्र-छात्राओं को डिग्री मिली
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा तेनमोई को चार स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। तेनमोई के पिता किसान और माता गृहिणी हैं। इस अवसर पर कुल 325 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई।
समारोह में विधायक वेलअयगन (अनैकट), डॉ. सुधाकर (काटपाडी), तेंडरलकुमार (केवी कुप्पम), सिंधु (गुडियातम), एस. एम. सुकुमार (आरकाट) सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कॉलेज अध्यक्ष डॉ. रोहनी देवी, उपाध्यक्ष डॉ. गौरी वेलीगंडन और स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. एन. रतितिलगम भी शामिल हुए।