28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीट में हुआ चयन, विद्यार्थियों का ग्रामीणों और शिक्षकों ने किया सम्मान

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 28, 2026

Rajasthan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
रानोली. नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र आदित्य स्वामी का सोमवार को राजकीय विद्यालय परिसर में अभिनंदन किया गया। आदित्य ने कक्षा 1 से 8 तक की शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की थी।
संस्था निदेशक रामअवतार सैनी ने बताया कि आदित्य स्वामी बगड़वा गांव के एक साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। इस अवसर पर गणेश चंदेल, सरवन लाल मीणा, सीताराम शर्मा, राधा शर्मा एवं शंकरलाल आदि मौजूद थे।
निवाई. पारीक समाज सेवा समिति निवाई की ओर से नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने तहसील अध्यक्ष भागीरथ पारीक के नेतृत्व विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों का मुंह मीठा करवाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। समिति के महामंत्री मनीष केशोट ने बताया कि समिति ने मोहनलाल पारीक के सुपौत्र एवं सागर पारीक के पुत्र अनंत पारीक तथा स्वर्गीय राधेश्याम पारीक के सुपौत्र एवं मुकेश पारीक के पुत्र शोभित पारीक का नीट में चयन होने पर स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष भागीरथ पारीक ने कहा कि समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करने से अन्य युवाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है। इस दौरान चेतन पारीक, गोपालकृष्ण पारीक, रमाकांत पारीक, राजेश पारीक, सुरेशचंद पारीक सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।