8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों में सहायता करने का अभ्यास कराया

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 20, 2026

Rajasthan

चेन्नई. तेरापंथ युवक परिषद, चेन्नई द्वारा तेरापंथ जैन विद्यालय साहुकारपेट में “तेरापंथ टास्क फोर्स” के अंतर्गत फिजिकल मिशन एम्पावरमेंट कार्यक्रम हुआ जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मेडिकल फर्स्ट रेस्पॉन्डर के रूप में तैयार कर आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक बनने को सशक्त करना था। कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रमाणिक राष्ट्रीय प्रशिक्षक हिमांशु डूंंगरवाल एवं टीटीएफ टीम ने विद्यार्थियों को जलने की स्थिति, गला फंसना, रक्तस्राव, फ्रेक्चर तथा घायल व्यक्ति को सुरक्षित उठाने और ले जाने की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। प्रेक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों में सहायता करने का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश भंसाली, सहमंत्री गणेश छल्लानी और कोषाध्यक्ष श्रेयांस गेलड़ा भी उपस्थित थे।