21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Jaipur: छत पर कमरा बनाने की बात पर बवाल, दो भाइयों के बीच चले लाठी-डंडे, रिश्तेदार बुलाकर करवाया परिवार पर हमला

Jaipur Family Dispute: जयपुर के भट्टाबस्ती में छत पर कमरा बनाने को लेकर एक ही परिवार के दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चल गए। हमले में 6 लोग घायल हुए।
2 min read
Google source verification
Family Dispute

प्रतीकात्मक तस्वीर

Family Fight: जयपुर के भट्टाबस्ती इलाके में छत पर कमरा बनाने की बात को लेकर एक ही परिवार के दो भाइयों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पहले घर में कहासुनी हुई, फिर देर रात दोबारा झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को बुलाकर दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत पर कमरा बनाने की बात पर परिवार में बढ़ा विवाद

जयपुर के भट्टाबस्ती थाना इलाके के संजय नगर में रहने वाली 42 वर्षीय समीना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे परिवार के सभी लोग छत पर कमरा बनाने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बैठे थे। परिवार की बुजुर्ग महिला की सहमति मिलने के बाद उनके जेठ शब्बीर ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में तेज विवाद में बदल गई।

कहासुनी से शुरू हुई बात मारपीट तक पहुंची

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बहस बढ़ने के बाद शब्बीर ने अपने बेटों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जवाब दिया, जिससे दोनों परिवारों के बीच हाथापाई हो गई। आसपास मौजूद लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय शब्बीर ने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी, जिससे घर के लोग डरे हुए थे।

आधी रात रिश्तेदारों को बुलाकर दोबारा हुआ हमला

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। रात को 12:30 बजे शब्बीर ने हसनपुरा में रहने वाले अपने रिश्तेदारों और परिचितों को बुला लिया। इसके बाद कई लोग लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचे और परिवार पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के छह लोग घायल हो गए। हमले के दौरान शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग निकले।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर भट्टाबस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने समीना की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी अपना परिवाद पुलिस को सौंपा है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग