20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Jaipur Crime: शराब के नशे में धुत बदमाशों ने जूस सेंटर संचालक पर किया जानलेवा हमला, दो महीने पुरानी रंजिश निकली वजह

Juice Center Attack Jaipur: जयपुर के राजापार्क में शराब के नशे में धुत कार सवार बदमाशों ने जूस सेंटर संचालक पर लोहे के पाइप और डंडों से हमला कर दिया। घायल युवक के सिर पर 12 टांके लगे।
2 min read
Google source verification
Raja Park Attack

प्रतीकात्मक तस्वीर

Raja Park Attack: जयपुर के राजापार्क इलाके में सोमवार सुबह 3 बजे एक जूस संचालक वैभव पर दो बदमाशों ने लोहे के पाइप और डंडों से जानवलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वह दोनों बदमाश नशे में धुत थे और वे कार से आए थे। हमले में वैभव गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने वैभव को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर 12 टांके लगाए। जानकारी के अनुसार वारदात के बाद आरोपी जब भाग रहे थे तो उस समय उन्होंने दो लोगों को और टक्कर मारी और फिर अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

बचने की कोशिश करता रहा वैभव

घायल वैभव ने बताया कि घटना के वक्त वह दुकान पर बैठा था और उसका स्टाफ सफाई का काम कर रहा था। तभी कार से दो युवक उतरकर सीधे दुकान के अंदर आए और हमला शुरू कर दिया। वैभव ने खुद को बचाने की कोशिश की थी। उसका चश्मा भी गिर गया था फिर भी आरोपी लगातार लोहे के पाइप और डंडों से वार करते रहे।

मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार

हमला करने के बाद आरोपी मौके से कार लेकर भागने की फिराक में थे। लेकिन तभी उसी दौरान गाड़ी की चपेट में दो लोग आ गए, जिस वजह से उन दो को भी चोटें आईं। उन दोनों को टक्कर मारने के बाद गाड़ी कंट्रोल के बाहर हो गई और फिर एक दुकान में जा घुसी। इसके बाद आरोपी मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इतना ही नहीं, उसके बाद जब आस पास के लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन लोगों पर भी हमला कर दिया। बता दें कि तलाशी लेने पर गाड़ी से बीयर के कैन मिले हैं। इस हादसे के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी वाला माहौल रहा।

दो महीने पहले की रंजिश बनी हमले की वजह

घटना की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वैभव और आरोपियों के बीच करीब दो महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस का मानना है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। फिलहाल सभी पहलुओं से जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।