2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sucide : देर रात मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

देर रात मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अजमेर जिले के सिविल लाइन इलाके का है। आज सुबह सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस की ओर से आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार बिनयनगर हाल प्रताप नगर निवासी प्रहलाद सिंह (22) पुत्र चंपा सिंह ने घर के कमरे में टीनशेड की कुंडी से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Feb 18, 2025

- परिजनों को आज सुबह चला मालूम

जयपुर। देर रात मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अजमेर जिले के सिविल लाइन इलाके का है। आज सुबह सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस की ओर से आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार बिनयनगर हाल प्रताप नगर निवासी प्रहलाद सिंह (22) पुत्र चंपा सिंह ने घर के कमरे में टीनशेड की कुंडी से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार सुबह जब उठा और खाना खाने के लिए आवाज लगाई तो युवक ने दरवाजा नहीं खोला। परिवार के लोगों ने जब खिड़की से अंदर जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद घर में हड़कंपमच गया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कमरे को खुलवाया गया। बाद में बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक प्रहलाद सिंह पुत्र चंपा सिंह है। करीब 3 महीने से अपने जीजा सावर सिंह के साथ रह रहा है। यहीं पर रहकर कारीगर का काम करता है। मृतक के सुसाइड के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Story Loader