
जयपुर। दिगंबर जैन धर्मावलंबियों के चल रहे दशलक्षण महापर्व के तहत रविवार को वीतराग धर्म का उत्तम संयम लक्षण मनाया जा रहा है। जैन मंदिरों में सुबह अष्टद्रव्यों से चौबीस तीर्थंकरों की पूजा करने के बाद श्रावक-श्राविकाओं ने धूप का अर्घ्य अर्पण कर संयम धारण करने का संकल्प लिया। जैन समाज के लोग आज सुगंध दशमी का पर्व मना रहे हैं। इस मौके पर शांतिनाथजी की खोह के दिगंबर जैन मंदिर में विशेष आयोजन हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पर्यूषण पर्व के अंतर्गत आने वाली सुगंध दशमी का जैन धर्म में काफी महत्व है। इस मौके पर श्रद्धालु शाम को मंदिरों में जाकर अग्नि पर चंदन की धूप खेवेंगे। वहीं शहर के 25 से अधिक जैन मंदिरों में जैन दर्शन, जैन तीर्थंकरों के जीवन चरित्र पर आधारित ज्ञान वर्धक तथा संदेशात्मक झांकियां सजाई जाएंगी। राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद कोटखावदा ने बताया कि सुगंध दशमी पर मंदिरों में श्रद्धालु अष्ट कर्म के नाश करने के लिए शाम को मंदिरों में जाकर अग्नि पर धूप खेवेंगे।
Published on:
24 Sept 2023 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
