
जयपुर। आए दिन बच्चों के आत्महत्या करने के मामले सामने आते रहते है। इन आत्महत्याओं का सबसे बड़ा कारण बच्चों को स्कूल में सुरक्षा और अपनेपन का माहौल नहीं मिलना है जिसकी वजह से बच्चों को प्रताड़ित करने के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया जिसमें स्कूल में ही साथी छात्र ने दसवीं के छात्र को जमकर पीटा। जिससे उसकी आंख, सिर व गर्दन में आई गहरी चोटें आई है
आपको बता दें कि साथी बच्चे व स्कूल प्रशासन की प्रताडऩा से परेशान होकर जेवीपी स्कूल के ग्यारवीं कक्षा के छात्र आदित्य की आत्महत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि आदर्श नगर थाना इलाके में एक दसवीं के छात्र से उसके साथी ने इतनी मारपीट कर डाली कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। मारपीट से उसकी आंख पर दो टांके लगाने पड़े। मारपीट से छात्र के सिर पर गले पर भी चोट आई है। मारपीट से छात्र के सिर में सूजन तक आ गई। इस मामले में घायल बच्चे के पिता ने आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
भांकरोटा थाना इलाके में प्रियंका की पिकनिक स्पॉट पर मौत का मामला अभी तक नहीं सुलझा है। इन घटनाओं ने बच्चों के अभिभावकों की चिंता को बढ़ा दिया है। इन घटनाओं को रोकने के लिए शिक्षा विभाग , स्कूल प्रशासन व सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
पुलिस के अनुसार चार दरवाजा मंडी खटीकान निवासी सुशील ने मामला दर्ज करवाया कि उसका बेटा अमन खिंची दसवीं कक्षा में पढ़ता है। छुट्टी होने के बाद स्कूल से बाहर आने के दौरान क्लासमेट वरूण शर्मा ने अमन के साथ जमकर मारपीट की। इससे अमन की आंख, गला, सिर व शरीर के अन्य अंगों पर गहरी चोट आई । मारपीट के बाद वरूण अपने साथियों के साथ भाग निकला। घायल अवस्था में अन्य बच्चों ने अमन को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी आंख पर दो टांके लगाने पड़े। अमन के पिता ने आरोप लगाया कि वरूण उसके बेटे को लगातार परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत अध्यापक से करने पर वरूण ने उसके बेटे के साथ मारपीट की।
Published on:
16 Nov 2017 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
