Sukhjinder Singh Randhawa Big Statement : राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि राजस्थान में सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस सभी सीटें जीतेगी। रंधावा ने यह बात आज अलवर में एक दिवसीय दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पहले छह सीटों पर चुनाव होने दें, अब एक सीट और खाली हो गयी है। इस पर चुनाव होने हैं। कांग्रेस कार्यसमिति की बुधवार को बैठक है, जिसमें निर्णय लिया जाएगा और प्रत्याशी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। माना यह जा रहा है कि रामगढ़ से होने वाले उप चुनाव में जुबेर के परिवार से ही किसी को टिकट दिया जायेगा, क्योंकि रंधावा ने इस बात का स्पष्ट संकेत दिया कि चुनाव से संबंधित जुबेर के परिवार से बात की जाएगी।