13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nautapa 2023: सूर्य देव ने किया रोहिणी में प्रवेश, अब 9 दिन ऐसा रहेगा मौसम

Nautapa 2023: ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी पर 25 मई को सूर्य देव रात को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया। इसी के साथ नौतपा शुरू हो गया। नौतपा 2 जून तक चलेगा।

2 min read
Google source verification
Nautapa 2023: सूर्य देव ने किया रोहिणी में प्रवेश, अब 9 दिन ऐसा रहेगा मौसम

Nautapa 2023: सूर्य देव ने किया रोहिणी में प्रवेश, अब 9 दिन ऐसा रहेगा मौसम

जयपुर। ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी पर 25 मई को सूर्य देव रात को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया। इसी के साथ नौतपा शुरू हो गया। नौतपा 2 जून तक चलेगा। इस बीच नौ दिन सूर्य की तीव्र किरणें सीधे धरती पर पड़ेंगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी।

ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि पंचांगीय गणना एवं ग्रह गोचर के गणितीय सिद्धांत के आधार पर रवि योग में चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में सूर्यदेव के प्रवेश के साथ ही नौतपा शुरू हो गया। नौतपा में त्रिग्रही योग भी रहेगा। मेष राशि में बुध, गुरु व राहू का संयोग रहेगा। मेष का स्वामी मंगल है, जो अग्नि तत्व का कारक है, ऐसे में इसबार नौतपा में धरती तपने के योग बन रहे है। नौतपा मध्यम वृष्टी का योग बनाएगा।

नौतपा के पूर्वानुमान
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि नौतपा के दौरान 25 व 26 मई का दिन सामान्य रहेगा। वही 27, 28, 29, 30 मई को तेज हवा के साथ तेज गर्मी के योग रहेंगे। नौतपा के आखिरी तीन दिन 31 मई व 1 और 2 जून को तेज हवा के साथ उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

सूर्यदेव वृष राशि में आएंगे 10 डिग्री पर
कृष्णामूर्ति पद्धति विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य डॉ. लता श्रीमाली ने बताया कि मेदिनी ज्योतिष में मौसम की गणना भी ग्रहों के आधार पर होती है। सूर्य ने वृष राशि में 10 डिग्री पर आने पर चन्द्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश किया। वृष राशि पृथ्वी तत्व की राशि है, इसलिए पृथ्वी तत्व राशि वृष में अग्नि तत्व के कारक सूर्य के आने पर सूर्य की सीधी किरणें पृथ्वी पर पड़ती है, ऐसे में 9 दिन अधिक गर्मी के माने जाते है।

नौतपा में तपन से मानसून में होती है अच्छी वर्षा
इस साल रोहिणी नक्षत्र का निवास समुद्र के तट पर और वास रजक के यहां है। वहीं वाहन सिचाणु रहेगा। मान्यता है कि सूर्य के रोहणी नक्षत्र में प्रवेश के समय जब समुद्र तट का वास होता है तो इसे मानसून में अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है। ऐसे में इस साल नौतपा के तपन से अच्छी वर्षा हो सकती है।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग