scriptसुशील मोदी के निधन पर राजस्थान के राज्यपाल और सीएम दुखी, कलराज मिश्र ने कहा- उनका जाना अपूरणीय क्षति | Sushil Modi Passes Away Rajasthan Governor Rajasthan CM sad Kalraj Mishra said his death is an irreparable loss | Patrika News
जयपुर

सुशील मोदी के निधन पर राजस्थान के राज्यपाल और सीएम दुखी, कलराज मिश्र ने कहा- उनका जाना अपूरणीय क्षति

Sushil Modi Passes Away : कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी (72 वर्ष) का निधन हो गया। सुशील कुमार मोदी के निधन पर राजस्थान में दुख की लहर दौड़ गई। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा- उनका जाना अपूरणीय क्षति है। जानें बाकी दिग्गज नेताओं ने क्या कहा।

जयपुरMay 14, 2024 / 11:49 am

Sanjay Kumar Srivastava

Sushil Modi Passes Away Rajasthan Governor Rajasthan CM sad Kalraj Mishra said his death is an irreparable loss

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का निधन, राजस्थान के राज्यपाल दुखी

Sushil Modi Passes Away : भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी (72 वर्ष) का निधन हो गया। वे कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। सुशील कुमार मोदी के निधन की सूचना के बाद राजस्थान में भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने अपना दुख प्रकट किया। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कलराज मिश्र ने कहा कि उनका निधन राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। राजनीति में शुचिता से जुड़े सुशील मोदी ने सदा आदर्श जीवन मूल्यों को जिया। राज्यपाल ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को यह भारी दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

सुशील मोदी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद – सीएम भजन लाल

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि सुशील मोदी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें –

सरकारी स्कूलों में 17 मई से शुरू होगा ग्रीष्मावकाश, पर कुक कम हेल्पर्स को 4 माह से नहीं मिला है मानदेय

राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति – वासुदेव देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सुशील मोदी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

बिहार में भाजपा के आधार स्तंभ रहे हैं सुशील मोदी – सी पी जोशी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने सुशील मोदी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह बिहार में भाजपा के पुरोधा और आधार स्तंभ रहे। उनका पार्टी में महत्वपूर्ण योगदान और बिहार में सुशासन के लिए अथक प्रयास हम जैसे प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्वरूप बना रहेगा। उनका निधन भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।

Hindi News/ Jaipur / सुशील मोदी के निधन पर राजस्थान के राज्यपाल और सीएम दुखी, कलराज मिश्र ने कहा- उनका जाना अपूरणीय क्षति

ट्रेंडिंग वीडियो